Faith & Belief | आस्था और विश्वास – ईश्वर पर विश्वास की कहानी
Faith & Belief | आस्था और विश्वास
Faith & Belief | आस्था और विश्वास
डॉ चार्ल्स एक प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ हैं, एक बार किसी सम्मेलन में भाग लेने लिए किसी दूर के शहर जा रहे थे। वहां उनको उनकी नई मैडिकल खोज (रिसर्च) के महान कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाना था। वे बड़े उत्साहित थे, व जल्दी से जल्दी वहां पहुंचना चाहते थे। उन्होंने इस शोध के लिए बहुत मेहनत की थी। बड़ा उतावलापन था, उनका उस पुरस्कार को पाने के लिए।
उड़ने के लगभग दो घण्टे बाद उनके जहाज़ में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उनके हवाई जहाज को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। डॉ चार्ल्स को लगा कि वे अपने सम्मेलन में सही समय पर नहीं पहुंच पाएंगे, इसलिए उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों से रास्ता पता किया और एक टैक्सी कर ली, सम्मेलन वाले शहर जाने के लिए। उनको पता था की अगली प्लाईट 10 घण्टे बाद है। टैक्सी तो मिली लेकिन ड्राइवर के बिना इसलिए उन्होंने खुद ही टैक्सी चलाने का निर्णय लिया। जैसे ही उन्होंने यात्रा शुरु की कुछ देर बाद बहुत तेज, आंधी-तूफान शुरु हो गया। रास्ता लगभग दिखना बंद सा हो गया। इस आपा-धापी में वे गलत रास्ते की ओर मुड़ गए। लगभग दो घंटे भटकने के बाद उनको समझ आ गया कि वे रास्ता भटक गए हैं।
थक तो वे गए ही थे, भूख भी उन्हें बहुत ज़ोर से लग गई थी। उस सुनसान सड़क पर भोजन की तलाश में वे गाड़ी इधर-उधर चलाने लगे। कुछ दूरी पर उनको एक झोंपड़ी दिखी। झोंपड़ी के बिल्कुल नजदीक उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी। परेशान से होकर गाड़ी से उतरे और उस छोटे से घर का दरवाज़ा खटखटाया। एक स्त्री ने दरवाज़ा खोला। डॉ चार्ल्स ने उन्हें अपनी स्थिति बताई और एक फोन करने की इजाजत मांगी। उस स्त्री ने बताया कि उसके यहां फोन नहीं है। फिर भी उसने उनसे कहा कि आप अंदर आइए और चाय पीजिए। मौसम थोड़ा ठीक हो जाने पर, आगे चले जाना। भूखे, भीगे और थके हुए डाक्टर ने तुरंत हामी भर दी।
Faith & Belief amazing video story
मैं इन बातों पर विश्वास नहीं करता। मैं मेहनत पर विश्वास करता हूं।
उस औरत ने उन्हें बिठाया, बड़े सम्मान के साथ चाय दी व कुछ खाने को दिया। साथ ही उसने कहा, “आइए, खाने से पहले भगवान से प्रार्थना करें और उनका धन्यवाद कर दें।” डाक्टर उस स्त्री की बात सुन कर मुस्कुरा दिए और बोले,”मैं इन बातों पर विश्वास नहीं करता। मैं मेहनत पर विश्वास करता हूं। आप अपनी प्रार्थना कर लें।” टेबल से चाय की चुस्कियां लेते हुए डाक्टर उस स्त्री को देखने लगे जो अपने छोटे से बच्चे के साथ प्रार्थना कर रही थी। उसने कई प्रकार की प्रार्थनाएं की। डॉ चार्ल्स को लगा कि हो न हो, इस स्त्री को कुछ समस्या है।
जैसे ही वह औरत अपने पूजा के स्थान से उठी, तो डाक्टर ने पूछा,”आपको भगवान से क्या चाहिए? क्या आपको लगता है कि भगवान आपकी प्रार्थनाएं सुनेंगे?”
उस औरत ने धीमे से उदासी भरी मुस्कुराहट बिखेरते हुए कहा,”ये मेरा लड़का है और इसको एक रोग है जिसका इलाज डाक्टर चार्ल्स नामक व्यक्ति के पास है परंतु मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं कि मैंं उन तक, उनके शहर जा सकूं क्योंकि वे दूर किसी शहर में रहते हैं। यह सच है की भगवान ने अभी तक मेरी किसी प्रार्थना का जवाब नहीं दिया किंतु मुझे विश्वास है कि भगवान एक न एक दिन कोई रास्ता बना ही देंगे। वे मेरा विश्वास टूटने नहीं देंगे। वे अवश्य ही मेरे बच्चे का इलाज डॉ चार्ल्स से करवा कर इसे स्वस्थ कर देंगे।” यह सच है की भगवान ने अभी तक मेरी किसी प्रार्थना का जवाब नहीं दिया किंतु मुझे विश्वास है कि भगवान एक न एक दिन कोई रास्ता बना ही देंगे।
डाक्टर चार्ल्स तो सन्न रह गए। वे कुछ पल बोल ही नहीं पाए। आंखों में आंसू लिए धीरे से बोले,”भगवान बहुत महान हैं।” (उन्हें सारा घटनाक्रम याद आने लगा। कैसे उन्हें सम्मेलन में जाना था। कैसे उनके जहाज को इस अंजान शहर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। कैसे टैक्सी के लिए ड्राइवर नहीं मिला और वे तूफान की वजह से रास्ता भटक गए और यहां आ गए।) वे समझ गए कि यह सब इसलिए नहीं हुआ कि भगवान को केवल इस औरत की प्रार्थना का उत्तर देना था बल्कि भगवान उन्हें भी एक मौका देना चाहते थे कि वे भौतिक जीवन में धन कमाने, प्रतिष्ठा कमाने, इत्यादि से ऊपर उठें और असहाय लोगों की सहायता करें। वे समझ गए की भगवान चाहते हैं कि मैं उन लोगों का इलाज करूं जिनके पास धन तो नहीं है किंतु जिन्हें भगवान पर विश्वास है।
मित्रों, हर इंसान को ये ग़लतफहमी होती है की जो हो रहा है उस पर उसका नियंत्रण है और वह इन्सान ही सब कुछ कर रहा है, पर अचानक ही कोई अनजानी ताकत सबकुछ बदल देती है। कुछ ही सेकण्ड्स लगते हैं सबकुछ बदल जाने में फिर हम याद करते हैं भगवन को।
Once a Man asked GOD.
Why you don’t fulfill my wishes if you are everywhere?
GOD replied, I am like WiFi my Child.
I am available everywhere but you need to connect with me with a correct password,
and the “password” is FAITH.
नीचे दी गई प्रेरणादायक कहानियाँ आपके जीवन को कहीं बेहतर बना सकती हैं। अवश्य पढ़े:-
- कृष्ण – राधा संवाद – यह संवाद पढ़ने के बाद एक “आह” और एक “वाह” जरुर निकलेगी…
- बहुत ही सुन्दर प्रसंग माखनचोरी का – Amazing short story in Hindi
- सोच का अंतर – Soch ka antar – यह प्रेरणादायक कहानी आपका जीवन बदल सकती हैं।
- सोच सोच का फर्क है – प्यार तो प्यार ही होता है। Short story in Hindi
- प्रेम की रीत निराली | क्या भरत श्रीराम से अधिक सुकुमार थे? Short Unconditional story in Hindi
- स्वास्थ्य या सफलता | Healthy life is precious than anything
- करोड़ों करते हैं गंगा स्नान, फिर स्वर्ग में क्यों नहीं मिलता सबको स्थान? – दंत कथा
- अपेक्षाओं का कोई अन्त नहीं, जितना भी करों कम पड़ ही जाता हैं। – Amazing short story in Hindi
- एक चुटकी ज़हर रोजाना – An inspirational story – हर पिता को ये वीडियो एक बार ज़रूर देखना चाहिए
- भैंस की मौत! | Buffalo’s death | Life Changing short story in Hindi
- अनजाने कर्म का फल | हमने जीवन में ऐसा कोई पाप नहीं किया, फिर भी हमारे जीवन में इतना कष्ट क्यों आया?
- भाग्य से ज्यादा और समय से पहले | Luck & Destiny | Amazing inspirational story in Hindi
If you like this post, I would really love it, if you pin it or share it with your Facebook fans or Twitter followers or Google+ circles today. All it takes is a simple click on the ” like,” “share,” “tweet,” or Google+ buttons or “Pin it” button below the post. Thank you!
Affiliate links help to support my website and the free recipe content I provide. A percentage of any purchase you make via these links will go towards buying ingredients, photography supplies and server space, as well as all the other expenses involved in running a large cooking website. Thank you very much for browsing!